वाल्मीकि सेवा संस्था चितौडगढ प्रतिभा सम्मान कैलेंडर विमोचन शपथ समारोह विद्यार्थी करियर काउंसलिंग
डीपी न्यूज नेटवर्क,विनोद कुमार रेगर,चित्तौड़गढ़ । प्रकाश राठौड नेतावल संस्थापक ने बताया आगामी वर्षों में मेवाड़ वाल्मीकि सेवा संस्था द्वारा सामाजिक हित में निशुल्क विवाह सम्मेलन एवं मेवाड़ स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । मेवाड़ वाल्मीकि सेवा संस्था के अध्यक्ष राजन मल्होत्रा ने बताया अंबेडकर भवन चित्तौड़गढ़ में मेवाड़ वाल्मीकि सेवा संस्था के द्वाराआयोजित प्रतिभा सम्मान कैलेंडर विमोचन शपथ समारोह विद्यार्थी करियर काउंसलिंग आयोजन किया संस्था संरक्षक विजय चौहान कि अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सफाई कर्मचारी आयोग की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा अंजना पवार एवं विशिष्टअतिथि राज्य मंत्री किशन लाल जेदिया बीसूका के सदस्य कैलाश किशन लाहौरा सफाई आयोग के सदस्य ओमप्रकाश लोहिया सामाजिक न्याय अधिकारी सदस्या रेखा कलोशीय आईबी ब्यूरो के डि वाइ एसपी संदीप छत्रपति संस्था के सलाहकार एस आर छत्रपति शिवनारायण मल्होत्रा एवं सभी मंचासिन पदाधिकारी उपस्थित रहे संस्था के संस्थापक प्रकाश राठौड़ ने स्वागत उद्बोधन कर सभी अतिथियों का स्वागत किया संस्था के संस्थापक मनोज चनाल ने बताया आयोजन में राजस्थान ही नहीं अपितु भारत के विभिन्न राज्यों से वाल्मिकी समाजसेवियों ने हिस्सा लिया 100 से अधिक संख्या में प्रतिभाओं ने भाग लिया जिसमें गोल्ड मेडलिस्ट राष्ट्रीय स्तर राज्य स्तर एमबीबीएस 10वीं 12वीं में 75% अधिक अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं का मोमेंटो के उपरने से सम्मान किया और संस्था उपाध्यक्ष राजन गांवरी ने बताया आगामी वर्ष 2025 संस्था द्वारा कैलेंडर जारी कर विमोचन किया राष्ट्रीय उपाध्यक्षा अंजना पवार ने उद्बोधन देते हुए कार्य की सराहना की संस्था द्वारा सभी भामाशाहों का सम्मान किया पहली बार राजस्थान की समस्त सामाजिक संस्थाएं एक साथ एक मंच पर मिली धरती तिलक विवाह संगठन अजमेर,ग्रामीण जन जागृति मंच केकड़ी, मेवाड़ वाल्मीकि विवाह बंधन ग्रुप चित्तौड़गढ़, नैतिक सेवा संस्था उदयपुर,संत बाबू दास जनकल्याण सेवा संस्था उदयपुर,राठौर वाल्मीकि जनकल्याण सेवा संस्था उदयपुर,राजस्थानी मेहतर समाज नीमच,आदि संस्था का भी सम्मान किया गया एवं निर्णय किया कि आगामी वर्षों में मेवाड़ वाल्मीकि सेवा संस्था द्वारा निशुल्क विवाह सम्मेलन एवं मेवाड़ स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा,संचालन पूर्व पार्षद अरुण कंडारा का संस्था द्वारा सम्मान किया और मेवाड़ क्षेत्र के विभिन्न जिलों से पधारे अतिथियों का सम्मान किया इस दौरान संस्था के सभी सदस्य गण पदाधिकारी गण एवं समाज के गणमान्य अतिथि मदन राठौड़ भदेसर भीलवाड़ा से आए आर डी चनाल शिवचरण गावरी गोविंदा चनाल उदयपुर से महिपाल चौहान गोविंद कल्याणा दीपक प्रताप चांवरिया त्रिलोक राठौर लालचंद राठौर चावरिया राजसमंद से हरीश चनाल डूंगरपुर से पार्षद रवि जादू शाहपुरा से पुष्पेंद्र गुसर सुरेश गुसर उपस्थित रहे ।
