भाजपा द्वारा सदस्यता एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया
डीपी न्यूज नेटवर्क,चित्तौड़गढ़,प्रकाश नागदा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर चित्तौड़गढ़ भाजपा नगर मंडल द्वारा सांसद सी पी जोशी के नेतृत्व में मधुबन स्थित हाथीकुंड पार्क में स्वच्छता अभियान एवं सदस्यता अभियान चलाया गया। भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पार्क की साफ सफाई की गई एवं एक पेड़ मां के नाम लगाया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि सांसद जोशी ने वरिष्ठजनों को मिस्ड कॉल कराकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। नगर मंडल में हर बूथ,एवं शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ लगा कर पी एम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करा उन्हे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने का आग्रह कर नंबर पर मिस्ड काल कराकर सदस्यता ग्रहण कराई जायेगी। इस क्रम में मधुवन स्थित पार्क में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता झमक सुखवाल द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए सदस्यता अभियान का बूथ लगाकर सैंकड़ों वरिष्ठ जन को भाजपा की सदस्यता दी ।
