विधायक आक्या व धाकड़ ने किया भदेसर एकलव्य ज्ञान केंद्र का अवलोकन

डीपी न्यूज नेटवर्क,चित्तौड़गढ़,प्रकाश नागदा । किसीभी बड़ी सफलता को पाने के लिए हमें हौसला, दृढ़ निश्चय, विश्वास, सकारात्मक सोच आदि की आवश्यकता पड़ती है। इस संसार में ऐसा कोई काम नहीं है जो आप कर नहीं सकते हो, बस हमें अपने आप को ये यकीन दिलाना होता है कि हम ये कर सकते हैं। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या भदेसर उपखण्ड मुख्यालय पर संचालित एकलव्य ज्ञान केंद्र के अवलोकन के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओ से वन टु वन संवाद कर रहे थे। इस अवसर पर बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ भी साथ थे। इस दौरान छात्र-छात्राओ ने एकलव्य ज्ञान केंद्र की समस्याओं के बारे में विधायक आक्या को अवगत कराया जिस पर विधायक आक्या ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुरेश जैन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन आचार्य, भूमि विकास बैंक डायरेक्टर भैरूलाल जाट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, पूर्व सरपंच अशोक रायका, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कन्हैयालाल तुसावडा, भोपालसिंह, अजयपाल सिंह, ज्ञान केंद्र संचालिका रेखा दमामी आदी उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!