रेलवे ट्रैक मेंटेनर युनियन कर्मचारियों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन (AIRTU) के तत्वाधान में मावली जंक्शन पर ट्रैक मेंटेनर कर्मचारियों का मिलन समारोह एवं सेफ्टी सेमिनार रखा गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित हुए । जिसमें मुख्य अतिथी जोनल अध्यक्ष अजय गुर्जर के द्वारा संगठन की विचारधारा गतिविधियों एवं उपलब्धियां के बारे में सभी ट्रैक मेंटेनर कर्मचारियों को अवगत कराया गया एवं रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियो के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही दिसंबर माह में होने वाले रेलवे के मान्यता चुनाव में भी ट्रैकमैन कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विचार विमर्श किया गया ।जिसमें सभी ट्रैक मेंटेनर कर्मचारियों ने यह विश्वास दिलाया कि आने वाले मान्यता के चुनाव में पूरा ट्रैक मेंटेनर कैडर एकजुट होकर अपने हक एवं संघर्ष की लड़ाई लड़ने के लिए कटिबद्ध है। इस समारोह में तेजपाल जिंदल,जसमुद्दीन अंसारी,सुधाकर पंडित,बजरंग चौधरी,गणेश गाडरी, इन्द्र गुर्जर,सुभाष काजला,संजय निठारवाल,रामस्वरूप चौधरी,तेजप्रताप,योगाराम,धर्मपाल,अभिषेक सैन,बुद्धिप्रकाश,दिलखुश मीना,सुशील जांगिड़ सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
