उदयपुर सिटी-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर सिटी स्पेशल (07 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन 2 से
डीपी न्यूज नेटवर्क,प्रकाश नागदा,उदयपुर । रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी- श्रीमातावैष्णादेवीकटरा- उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09603, उदयपुर सिटी-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.10.24 से 13.11.24 तक (07 ट्रिप) उदयपुर सिटी से बुधवार को 01.50 बजे रवाना होकर गुरूवार को 06.35 बजे श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09604, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा – उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.10.24 से 14.11.24 तक (07 ट्रिप) श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा से गुरूवार को 10.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 13.55 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी।
