अन्जुमन फलाहुल मन्सूर सोसायटी, उदयपुर के सदस्यों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क,कन्हैयालाल मेनारिया । रविवार को अंजुमन फलाहुल मंसूर सोसायट उदयपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष अब्दुल लतीफ मंसुरी व अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को RNT मेडिकल कालेज उद‌यपुर के सभागार में शपथग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह का आगाज़ मोलाना बरकाती ने तिफावते कुरान से किया। इसी समारोह में मंसुरी समाज के शिक्षकों, और शिक्षिकाओं और समाज सेवियों का सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता हाजी जमालुद्दीन कार्डर और माहम्मर रफीक गुलाबपुरा ने की। समारोह का संचालन डाक्टर समा खान मंसुरी और फिरदोस मंसूरी ने किया।

समारोह में अब्दुल लतीफ मंसूरी, मोहम्मद रफीक मंसुरी, गुलाव पुरा, ज़ाहिद माहम्मद मंसुरी रिटायर्ड उप कल्याण आयुक्त, अल्लाह बेली मास्टर साहब, मुबारिक हुसैन मंसुरी सेवा निवृत प्रधानाध्यापक, शमसुद्दीन मंसुरी प्रधानाध्यापक, सिराज साहब व अन्य समाजजने उपिस्थत थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!