कीकावास में 68 वी जिला स्तरीय प्रतियोगिता आज से,विधायक डांगी के मुख्य आतिथ्य में होगा आगाज
डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया ।वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कीकावास में 68वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र-छात्रा आयु वर्ग 17,19 रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का आज शुभारंभ होगा।शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी रहेंगे व विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख ममता कुंवर रहेगी।विद्यालय उपप्राचार्य कैलाश मेघवाल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय प्रशासन की तरफ से संपूर्ण तैयारी हो चुकी है, वहीं प्रतियोगिता में पूरे उदयपुर जिले की 53 टीमों के 636 छात्र-छात्रा खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।शुभारंभ की पूर्व संध्या तक अधिकांश टीम में विद्यालय पहुंच चुकी है और टाइज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान केंद्राध्यक्ष भीमराज मेघवाल,शारिरिक ब्लॉक अध्यक्ष निम्मत लाल मेनारिया, जमनेश मेनारिया,किशन मेनारिया,चन्द्र शेखर मेनारिया,भगवती लाल मेनारिया,मनोहर सेन,खेल सचिव ओमप्रकाश मेनारिया,पारूल राठौड़,गोविंद मेहता ,रामेश्वर मेनारिया, बंसीलाल मेनारिया,मांगीलाल चौबीसा सहित अन्य मौजूद रहे।
