बूथ जीता तो चुनाव जीता,सदस्यता अभियान में हर बूथ से बने 300 सदस्य : गोस्वामी

बूथ प्रभारी ने बैठक लेकर किया बूथों का सत्यापन 

सलूंबर,डीपी न्यूज नेटवर्क,प्रकाश नागदा । सलूंबर विधानसभा उप चुनाव की बूथ स्तर पर तैयारियो,बूथ कमेटी सत्यापन एवं सदस्यता अभियान की प्रगति हेतु भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश पर बूथ प्रभारी नरेंद्र गोस्वामी एवं ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री तरुण कुमार टेलर ने सराडी ग्राम पंचायत के मुख्य गांव स्थित ठाकुर जी मंदिर सभागार में बूथ क्रमांक 122 एवं 123 की भौतिक सत्यापन बैठक ली ।

बूथ अध्यक्ष योगेश जोशी,सरपंच गंगाराम भील ने प्रभारियों को पार्टी उपरणा ओढ़ा कर स्वागत किया एवं बूथ की कार्यकारिणी,विगत चुनाव परिणाम की समीक्षा,बूथ पर भाजपा के केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों और घोषणाओं की जानकारी दी ।

बूथ प्रवासी प्रभारी तरुण टेलर ने कहा की बूथ जीता तो चुनाव जीता यही जीत का मंत्र है। बूथ कार्यकारिणी सक्रिय हो जाए और मतदाता सूचियों का भी सत्यापन कर ले ।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष योगेश जोशी,बूथ समन्वयक भवर प्रजापत,सरपंच गंगाराम भील, वार्ड पंच राजेश दमामि, भगवती तेली नरेंद्र भील, मांगू भारती , भेरा वेद,चिराजिव लाल जोशी, भरत सुथार, नकुल वैष्णव ,नरेश सालवी, नरेश जैन समेत बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!