रोड सेफ्टी नोडल अधिकारी पीके मस्त के कार्यक्रम में युवाओं ने दिखाया उत्साह, हंसी ठिठौली के साथ खेल-खेल में सिखा सड़क सुरक्षा का सबक
डीपी न्यूज नेटवर्क,उदयपुर, प्रकाश नागदा । आमजन खास कर युवाओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा का महत्व समझाने के लिए यातायात पुलिस और आधार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अनूठा नवाचार किया गया। राजस्थान पुलिस के प्रकल्प सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के नोडल ऑफिसर प्रवीण कुमार उर्फ पीके मस्त ने रविवार शाम को फतहसागर की पाल पर अपने अनूठे अंदाज में युवाओं और बच्चों को हंसी ठिठौली के साथ खेल-खेल में सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। बड़ी संख्या में युवा सोशल मीडिया पर पीके मस्त के नाम से मशहूर प्रवीणकुमार के फैंस हैं। उन्हें अपने बीच पाकर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
तीन दिवसीय प्रवास पर उदयपुर आए प्रवीणकुमार का पहला कार्यक्रम रविवार शाम फतहसागर की पाल पर हुआ। यहां बड़ी संख्या में युवा, एनसीसी कैडेट्स सहित आमजन मौजूद रहे। प्रवीण कुमार ने अपने चिर परिचित अंदाज में युवाओं, बच्चों और आमजन से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का महत्व समझाया ।
