प्रेम प्रसंग के चलते महिला पर प्रेमी ने किया चाकू से हमला,उदयपुर के हिरणमंगरी थाना क्षेत्र की घटना
उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । शहर के हिरणमंगरी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई है । घटना हिरणमंगरी थाना क्षेत्र के बंजारा बस्ती की है जहा एक महिला को उसके प्रेमी ने चाकु से हमला कर घायल कर दिया । चाकूबाजी की घटना के बाद महिला को हिरणमंगरी के सेटेलाइट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गम्भीर अवस्था में एमबी अस्पताल रेफर किया गया । जहा महिला का इलाज जारी है । महिला का नाम भावना मेघवाल बताया जा रहा है वही उसके प्रेमी का नाम सागर सुथार बताया जा रहा है । सूत्रों के अनुसार दोनो लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है जिसके बाद आज महिला के प्रेमी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया । बताया जा रहा है की महिला ने आरोपी युवक पर बलात्कार का मामला भी दर्ज करवा रखा है । पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जांच में जुटी ।
