राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा ऋषभदेव के चुनाव संपन्न, कलाल पुनः अध्यक्ष नियुक्त
ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क,शुभम जैन । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा ऋषभदेव का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकरिणी चुनाव कार्यक्रम विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय ऋषभदेव में रविवार को संपन्न हुआ । चुनाव अधिकारी संजय गहलोत ,पर्यवेक्षक योगेश कुमार जैन एवं विशिष्ठ अतिथि संरक्षक पन्नालाल तेली के सानिध्य में कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए ।

नव निर्वाचित कार्यकारणी में अध्यक्ष चुन्नीलाल कलाल,मंत्री लालचंद परमार,महिला मंत्री लता टेलर,कोषाध्यक्ष जनार्दन त्रिवेदी,सभाध्यक्ष आनंद कुमार मेहता,उपसभाध्यक्ष नरेश कुमार पटेल एवं धुलेश्वर मीणा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मणीलाल परमार,उपाध्यक्ष पुरुष प्रवीण कुमार जैन, उपाध्यक्ष महिला चेतना जैन , सदस्य अध्यापक अनिल पटेल,सदस्य वरिष्ठ अध्यापक अशोक कुमार तेली,सदस्य प्राध्यापक देवेन्द्र मीणा ,सदस्य संस्कृत शिक्षा हेमेंद्र पंचाल,सदस्य महिला शिक्षिका बबली पटेल,सदस्य पंचायत समिति शिक्षक प्रदीप पंचाल ,सदस्य शारीरिक शिक्षक उमेश लोहार,सदस्य प्रबोधक भरत कुमार चौबीसा ,सदस्य पंचायत शिक्षक रेखा पंचाल निर्विरोध निर्वाचित हुए ।

साथ ही 12 प्रदेश महासमिति एवं 48 जिला महासमिति सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए । इस अवसर पर पन्नालाल मीणा, देवीलाल तेली, हेमन्त भंवरा, नगीन राम डामोर ज्योति प्रकाश पटेल, करुण सोमपुरा , गणधर दोवड़िया,नगजी राम भील आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल लाल शर्मा ने किया ।
