उदयपुर में ज्वेलर ने जेवर बनाने कारीगर को दिया सोना, कारीगर ले उड़ा

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में एक कारीगर ज्वेलर्स का लाखों का सोना ले भागा। सुनार ने बंगाली कारीगर को जेवर बनाने के लिए 158.110 ग्राम सोना दिया था। अब उसने इसे लेकर भागने का केस दर्ज करवाया। पीयूष सोनी ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी सहमा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। यह जगदीश मंदिर रोड गणेश मेडिकल के ऊपर प्रथम फ्लोर पर स्थित है। वे उदयपुर में ही पश्चिम बंगाल के ओम गंगारामपुर निवासी बिट्टू पंडित उर्फ आकाश पुत्र बसंती रानी पंडित से गहने बनवाते थे। उन्होंने 10 सितंबर को कंदौरे की 2 चेन बनाने के लिए उसे 158.110 ग्राम सोना दिया था। कारीगर ने इसे 19 सितंबर तक तैयार करने का आश्वासन दिया था। वह तय समय पर गहने नहीं दे पाया तो उससे संपर्क किया गया। उससे फोन पर बात नहीं हुई तो उसकी कोलपोल स्थित दुकान पर गए। वहां दुकान बंद मिली। उन्होंने आस-पास में पता किया तो सामने आया कि वह दुकान पर नहीं आ रहा है। इसके बा फिर फोन लगाया गया तो स्विचऑफ आया। कारीगर के गणेश घाटी स्थित किराये के कमरे पर जाकर भी पड़ताल की गई तो वह यहां से कमरा खाली कर जा चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!