अमर्यादित भाषा का उपयोग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो : नगर अध्यक्ष जैन

ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का उपयोग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। उक्त विचार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रूपलाल मीणा ने ब्लॉक कांग्रेस ऋषभदेव द्वारा आयोजित धरने प्रदर्शन के बाद सभा में कही। मीणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा राहुल गांधी की हत्या करने जीप काटने की धमकी दी जा रही है जो गलत है । नगर कांग्रेस अध्यक्ष पियूष (महावीर) जैन ने कहा कि लोकतंत्र मे इस प्रकार की भाषा बोलना अमानवीय तथा संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ बताया और कहां की राहुल की दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी ने इस देश के लिए बलिदान दिया है उनके लिए इस प्रकार के शब्दों का उपयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है । सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वरिष्ठ नेता जयप्रकाश वानावत ने कहां इस प्रकार का वक्तव्य देना बीजेपी का मानसिक दिवालियापन बताता है। पूर्व प्रधान शिवराम मीणा मीणा ने कहा कि जब-जब भी भारतीय जनता पार्टी सरकार में आई है तो इनका घमंड आसमान तक पहुंच जाता है हम सबको मिलकर के इनके घमंड को तोड़ने बात कही । सरपंच संघ के अध्यक्ष हंजाराम मीणा ने भारतीय जनता पार्टी को पूंजीपतियों की पार्टी बताया। धरने को देहात जिला कांग्रेस के सचिव कांतिलाल कलाल ,संगठन महामंत्री दिलीप कुमार मीणा, पूर्व सरपंच हजारीमल मीणा, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष अमरचंद, सेवादल विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण लाल परमार, उप प्रधान शंकर लाल मीणा ने भी संबोधित किया। धरने में सरपंच कावरचन मीणा, बद्रीलाल मीणा ,नाथू लाल मीणा ,भेरूलाल मीणा, पार्षद दशरथ मीणा, अशोक जैन ,सेवादल अध्यक्ष मुकेश जैन, ओबीसी अध्यक्ष विकेश भाई, ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री नरेंद्र कुमार जैन, पंचायत समिति सदस्य चुन्नीलाल मीणा ,पूर्व सरपंच हरिप्रकाश मीणा ,ब्लॉक सचिव शिवराम मीणा, अर्जुन मीणा ,लक्ष्मण सिंह मीणा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे । धरने के अंत में संगठन महामंत्री ने ज्ञापन का वाचन किया और तहसीलदार वीरेंद्र प्रकाश को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!