खुदरा खाद्य पदार्थ व्यापार संघ,उदयपुर का वार्षिक स्नेह सम्मेलन व वार्षिक साधारण सभा करधर बावजी में कल
डीपी न्यूज नेटवर्क,उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । खुदरा खाद्यपदार्थ व्यापार संघ का वार्षिक स्नेह सम्मेलन करधर बावजी में होगा संघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश खमेसरा ने बताया की संघ के 200 सदस्य एक साथ 4 बसोंमें रवाना होकर रविवार को प्रातः करधर बावजी पहुंचेंगे संघ के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने बताया की सभी बसें टाउन हॉल से रवाना होगी जहां पर प्रातः 7 बजे उपमहापौर व चेंबर ऑफ कॉमर्स उदयपुर के अध्यक्ष पारस सिंघवी,हरीझंडी दिखाकर बसों को रवाना करेंगे,करधर बावजी में व्यापारियों की वार्षिक साधारण सभा होगी जिसमें व्यापारियों की समस्याएं एवम उनके समाधान के बारेमे विचार किया जाएगा व संघ के अभी बने नए आजीवन सदस्यों का सम्मान किया जायेगा, उक्त आयोजन में राजसमंद के खुदरा खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है, उक्त आयोजन में राजसमंद के स्वास्थ्य अधिकारी बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे वे खाद्य पदार्थ की सुरक्षा, व्यवसाय करने हेतु सरकार के नियमों आदि की जानकारी प्रदान करेंगे, संघ के उपाध्यक्ष कनक जैन ने जानकारी देते हुए बताया की प्रत्येक बस में एक एक संयोजक व सह संयोजक बनाया गया है जो सभी सदस्यों की सहायता करेंगे अलग अलग कार्य हेतु समितियों का गठन किया गया है यह जानकारी संघ के प्रचार मंत्री योगी अशोक जैन ने प्रदान की
