रथों को निज मंदिर लौटाने और जिन विग्रह को विराजित करने के साथ रथोत्सव का हुआ समापन

डीपी न्यूज नेटवर्क,ऋषभदेव,शुभम जैन । नगर में दिगंबर जैन समाज के पर्युषण पर्व के समापन पर सकल दिगंबर जैन समाज और दिगंबर जैन तीर्थ रक्षा कमेटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय रथोत्सव का उल्लास शुक्रवार देर रात को थम गया। रथोत्सव के दूसरे दिन चुंदड़ पहने महिलाओं ने गरबा और पागधारी पुरूषों की गेर ने धूम मचाई । रथयात्रा में दिलीप भाणावत,उपेंद्र अणु,प्रशांत जैन,दिवाकर त्रिवेदी, राकेश सुन्द्रोत,चेतन भाणावत,हितेश भंवरा , करुणेश्वर रावल एवं टीम ने अपने भजनों की प्रस्तुति देकर युवक युवतियों को झूमने पर मजबूर कर दिया ।

                            डीपी न्यूज नेटवर्क

मध्य रात्रि पश्चात् रथों को निज मंदिर लौटाने और जिन विग्रह को विराजित करने के साथ उत्सव का समापन हुआ। दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र वालावत ने बताया की रात्री 8 बजे भंडार धूलेव के जवानों ने रथों को सलामी दी और रथ में विराजित श्री जी की आरती उतारी । तत् पश्चात भारत गौरव राष्ट्र संत आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज की आरती की गई । रथ महोत्सव में आचार्य श्री ससंघ का सानिध्य प्राप्त हुआ । आचार्य श्री का रात्रि विश्राम गुरुकुल ट्रस्ट के महामंत्री सुंदरलाल भाणावत के यहां रहा । इसके बाद पाटूना चौक से दूसरे दिन की रथयात्रा शुरू की गई।

डीपी न्यूज नेटवर्क

पाटुना चौक पर उनके अनुशासित फेरों और  नृत्य देखने के लिए हजारों लोग एकत्रित हुए। आर्केस्ट्रा और ढोल की धूनों पर एक घंटा गेर खेली गई। इसके बाद चुंदड़ और साड़ी पहने महिलाओं ने गरबा खेला । रात दस बजे तक अलग-अलग युवक-युवतीयों के जोड़ों ने भी डांडिया खेला। चौक से रवानगी के बाद रथ यात्रा पाटूना चौक से नेहरू बाजार होती हुई सदर बाजार पंहुची जहां पर गेरियों के साथ महिलाओं का गरबा हुआ।

डीपी न्यूज नेटवर्क

महामंत्री प्रदीप गनोडिया ने  बताया की रात 1.30 बजे रथ जोहरी बाजार होते हुए ऋषभ चौक स्थित नगर सेठ राजमल कोठारी की दुकान के पास पहुंचा, जहां नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित तथा नगरपालिका , बिजली विभाग एवं अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया । तत् पश्चात रात्रि 2 बजे भगवान ऋषभदेव के निज मन्दिर में रथों का प्रवेश हुआ। भगवान के जयघोष के बिच रथोत्सव का समापन हुआ। रथोत्सव में हर वर्ग समाज और हर उम्र की बराबर सहभागिता रही।

दिगम्बर जैन तीर्थ रक्षा कमेटी के अध्यक्ष रमेश मेहता ने बताया की देर रात्रि विजेताओं को पुरस्कृत एसएमटी परिवार की ओर से किया गया। यह पुरस्कार बेस्ट कपल, पगडी ड्रेसअप और डांस की कैटेगरी में चुने गए विजेताओ को दिए गए। दो दिवसीय रथ यात्रा में दिगंबर जैन दसा नरसिंहपुरा समाज, दिगम्बर तीर्थ रक्षा कमेटी, दिगम्बर जैन नवयुवक मण्डल, महिला मण्डल, पुलक जन चेतना मंच, महिला जागृति मंच, वसुनिधि क्लब, तरूण क्रान्ति मंच, युवा परिषद आदि ने सहयोग दिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!