गरीब तपके के आदमी का रंगदारी मांगने वाला मासूम चेहरा हुआ बेनकाब

डीपी न्यूज नेटवर्क,प्रकाश नागदा । गरीब तपके के आदमी का रंगदारी मांगने वाला मासूम चेहरा हुआ बेनकाब  बैनामे की जमीन को फर्जी बताकर विद्यालय संचालन में बाधा डालने की नीयत से दायर किया फर्जी मुकदमा प्राइमरी से लेकर जूनियर तक की परमानेंट मान्यता होने के बावजूद विद्यालय की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की नीयत से बता रहा अवैध ढंग से बिना मान्यता के चल रहा विद्यालय । विद्यालय संचालक संदीप द्विवेदी ने बताया कि वर्ष 2018 के बैनामे की जमीन पर विद्यालय भवन का निर्माण कराकर मान्यता लेने के उपरांत संचालित एस.डी.शिक्षण संस्थान इसौली रोड-अलियाबाद पारा को साजिसन अवैध एवं बिना मान्यता के संचालित होने का आरोप लगाने वाले अब्दुल अहद खान का असली चेहरा बेनकाब हो गया है । वर्ष 2022 में सिर्फ इस आशय के लिए कि विद्यालय की मान्यता प्रभावित करने एवं विद्यालय को बदनाम करने की नीयत से फर्जी तथ्यों पर आधारित दायर किया मुकदमा,जबकि उक्त प्रक्रिया के पीछे हाथ किसी और का है और मोहर अब्दुल अहद को बनाया गया है । इतना ही नहीं तथाकथित पत्रकारों से विद्यालय के खिलाफ भ्रामक एवं झूठी खबर सोशल मीडिया से लेकर अखबार तक एक पक्षीय छपवाकर बदनाम किया जा रहा है। मुकदमा दायर करने के पीछे अब्दुल अहद खान की मंसा दो लाख रूपये रंगदारी मांगने को लेकर है जो की स्पष्ट है कि बैनामा 2018 का है,और मुकदमा 2022 में किया गया । ज्ञात हो कि उपरोक्त जानकारी विद्यालय संचालक संदीप द्विवेदी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी पोस्ट कर सार्वजनिक किया है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!