हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की जिला कार्यकारिणी घोषित,मुख्य संरक्षक जिला कलक्टर पोसवाल व जिला मुख्य आयुक्त जैन के संयुक्त हस्ताक्षर से हुआ गठन

  • राज्य कार्यकारिणी के राज्य सचिव ने किया अनुमोदन 
  • 105 सदस्यीय कार्यकारिणी 3 वर्षों के लिए जिले में संचालित करेगी स्काउट गाइड की गतिविधियां

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । पदेन जिला मुख्य संरक्षक हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड एवम जिला कलक्टर उदयपुर अरविंद कुमार पोसवाल एवम एवं पदेन जिला मुख्य आयुक्त एवम मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा उदयपुर महेंद्र कुमार जैन के संयुक्त हस्ताक्षर से हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की उदयपुर जिला कार्यकारिणी गत दिनों घोषित की गई । 19 सितंबर गुरुवार को उक्त जिला कार्यकारिणी का हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के राज्य सचिव नरेंद्र औदिच्य ने राज्य स्तरीय कमेटी ने अनुमोदन करते हुए कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीयो और सदस्यों को अपने पदभार के अनुरूप दायित्व निर्वहन पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नई जिला कार्यकारिणी जिले में संगठन व राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप स्काउट की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करते हुए बालक बालिकाओं, युवक युवतियों सहित आम नागरिकों में, नर सेवा नारायण सेवा के भाव ,राष्ट्र प्रेम,उच्च नैतिक मूल्य व स्वअनुशासन तथा संस्कार निर्माण का कार्य करेगी। आगामी 3 वर्षों के लिए गठित जिला कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारी बनाए गए हैं:-

पदेन संरक्षक -जिला कलेक्टर उदयपुर अरविंद कुमार पोसवाल,संरक्षक- जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) उदयपुर के कुलपति शिव सिंह सारंगदेवोत,जिला मुख्य आयुक्त- मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर महेंद्र कुमार जैन ,जिला आयुक्त -जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक लोकेश भारती एवं जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा ननिहाल सिंह चौहान, जिला सह आयुक्त -डाइट प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी एवं सहायक जिला आयुक्त – सभी पदेन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समस्त ब्लॉक , उपजिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद (माध्यमिक) लक्ष्मण लाल सालवी व व्याख्याता महिपाल सिंह राठौड़ ,डाइट व्याख्याता गिरीश चौबीसा को मनोनीत किया गया है।

कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष- प्रेरणा प्रतिबद्ध संस्थान के निदेशक गिरीश भारती को, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष समाज सेवी -मधु सरीन ,

जिला उपाध्यक्ष के पद पर – महावीर जैन शिक्षण संस्थान के निदेशक -आशीष वया , द उदयपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष- नरेंद्र सिंह राणावत व समाजसेवी अशोक पालीवाल को नियुक्त किया गया है ।

संभाग सचिव मदन लाल वर्मा को जिला सचिव एवं संभाग सचिव गोपाल मेहता मेनारिया को उदयपुर जिला आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जिला मुख्यालय आयुक्त के पद पर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट लाइजन ऑफिसर (एनसीसी) प्रेम शंकर श्रीमाली व जिला प्रशिक्षण आयुक्त – मुकेश कुमार को मनोनीत किया गया है। उप प्रधानाचार्य मुकेश जैन को जिला कोषाध्यक्ष, देवेंद्र कुमार ओदिच्य को जिला सह कोषाध्यक्ष, जिला ऑर्गेनाइजेशन शांता वैष्णव, जिला संयुक्त सचिव के पद पर तुलसी चडात, ईश्वरी रेगर,कल्पना मेनारिया, आरती मेहता ,अमीषा डांगी, सारिका जोशी को मनोनीत किया गया है ।

इसी प्रकार जिला सहसचिव के पद पर उदय सिंह गुर्जर, नरेश वरनोती ,डॉ.नारायण लाल वरांडा,बालूराम भील, प्रकाश चंद्र कटारा को मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (फिजिकल एजुकेशन रोवर लीडर)- हेमंत पांडे , विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (एकेडमिक)- कपिलेश तिवारी, महाविद्यालय प्रतिनिधि (रेंजर लीडर)कविता सागर ,जिला मुख्यालय प्रभारी( रेंजर) सीता मोगिया को नियुक्त किया गया साथ ही विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानो , विभिन्न खेलों से जुड़े खेल प्रशिक्षको, शारीरिक शिक्षकों , विद्यालय में स्काउट गतिविधियों का संचालन करने वाले दक्ष शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रतिनिधि के तौर पर जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। वहीं सेवानिवृत अधिकारीयो कर्मचारीयो को भी उनके सेवा व अनुभव के आधार पर जिला प्रतिनिधि के तौर पर एवम दीपाली सोलंकी को सीनियर रेंजर प्रतिनिधि के तौर पर जिला कार्यकारिणी में स्थान मिला है। इस प्रकार कुल 105 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी गठित की गई है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!