प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना व पीएम जन कल्याण कारी योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में 50 प्रतिभाओ का किया सम्मान, वल्लभनगर प्रधान के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । प्रधानमंत्री विश्वकर्मा परियोजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा महाराष्ट्र वर्धा गांव में ऑनलाइन बटन दबाकर शुभारंभ किया गया। पीएम विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूर्ण रूप होने पर लर्नेट स्किल द्वारा सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित किया गया सवीना में पीएम विश्वकर्मा ट्रेनिंग सेन्टर उदयपुर 50 प्रतिभाओ को सर्टिफिकेट वितरण किया। जिसके मुख्य अतिथि वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची थे व विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष वन अधीनस्थ कर्मचारी महासंघ उदयपुर गोपीलाल मेनारिया रुण्डेड़ा थे। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और रोजगार के लिए प्रेरित किया गया। विश्वकर्मा पेंशन योजना, विश्वकर्मा स्वराज योजना, स्वरोजगार योजना के तहत केंद्र सरकार के निर्देशानुसार संबंधित सभी बैंक सुविधा उपलब्ध करवाएंगे।

एचडीएफसी बैंक आरएमजी बैंक के संजय शर्मा एवं प्रधान वल्लभनगर ने अपने उद्बोधन में विस्तार से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना पर प्रकाश डाला। लोगों को समझाया कि किस तरह से इस योजनाओं का लाभ लेना और जिन लोगो को इन योजनाओं की जानकारी नहीं है उनसे अपील की है कि वह जानकारी प्राप्त कर प्रधानमंत्री द्वारा चले जारी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेवे। कार्यक्रम की समाप्ति पर धन्यवाद उद्बोधन में अध्यक्ष वन अधीनस्थ कर्मचारी महासंघ एकीकृत उदयपुर गोपीलाल मेनारिया ने स्वयं सहायता समूह वन सुरक्षा प्रबंधन समितियां के माध्यम से चलने वाले विभिन्न उत्पादों के बारे में विस्तार से बताया गया एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में पंजीकृत होकर योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। संस्थान के हेड मुकेश कुमार दमानी संस्था द्वारा किए जा रहे उन्नत कार्यों के बारे में बताया। उक्त जानकारी वल्लभनगर पंचायत समिति के प्रधान देवीलाल नंगारची ने दी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!