कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोक सभा के नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ भडकाऊ बयान व अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन,राष्ट्रपति के नाम सोपा ज्ञापन

डीपी न्यूज नेटवर्क,सराडा,नितेश पटेल । केन्द्र की भाजपा सरकार के मंत्री एवं उनके सहयोगी दल के नेताओं द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोक सभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के खिलाफ भडकाऊ बयान व अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराड़ा द्वारा विरोध प्रदर्शन के तहत शनिवार को ब्लॉक सराड़ा के कार्यकर्ता ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा के नेतृत्व में एकत्रित हुए।

जहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा राहुल गांधी को आतंकवादी कहने पर कहा कि तुम्हारे दादा सरदार बेंअंत सिंह सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री रहे व कांग्रेस पार्टी के पंजाब के अध्यक्ष रहे एवं तुम स्वयं भी कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे तो क्या तुम्हारे दादा भी आतंकवादी थे? और राहुल गाँधी को भारतीय जनता पार्टी के सांसद व विधायक ने राहुल गांधी की ज़बान काट कर वालो को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की तो यह आतंकवाद नहीं तो क्या है।पूर्व विधायक एवं सराड़ा प्रधान बसंती देवी मीणा ने कहा की भाजपा के ज़िम्मेदार लोगो को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए ऐसे बयान देने वाले नेताओ को पार्टी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए व पार्टी से बर्खास्त करने चाहिए।

जयसमंद प्रधान गंगाराम मीणा ने कहा की राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार बोखला कर ऐसे बयान कर रहे हैं जिस पर अंकुश लगाया जावे।

कांग्रेस कार्यालय पर सभी सभा के बाद जुलूस के रूप में नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुँचे जहाँ बहुत देर तक नारेबाज़ी कर विरोध प्रदर्शन किया गया।उसके बाद राष्ट्रपति के नाम तहसील पेशकार को ज्ञापन देकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोक सभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गाँधी के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणीया करने वाले नेताओं व मंत्रियों पर अंकुश लगाने एवं उन्हें तुरंत बर्खास्त कर गिरफ़्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की माँग की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह पड़तालिया, फ़ुलशंकर मीणा नठारा,कांग्रेस परसाद मण्डल अध्यक्ष शिवलाल मीणा,चावण्ड मण्डल अध्यक्ष झमकलाल सुथार,जावर माइंस मण्डल अध्यक्ष किशन लाल मीणा,सेवादल विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट मांगीलाल सेवक,ब्लॉक प्रवक्ता नावेद मिर्ज़ा,नारायण चोबिसा,ब्लॉक उपाध्यक्ष दुर्गेश जोशी,सरपंच मांगीलाल मीणा सेमाल,पं.स.स. नागेंद्र कुमार कटारा,ब्लॉक उपाध्यक्ष दिलीप सिंह चुण्डावत,ब्लॉक महासचिव शिवराम मेघवाल,सोहन लाल टेलर,उप सरपंच भीमराज पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!