आरएए केम्प कोर्ट के लोकार्पण, न्यायालय परिसर में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम 27 सितंबर को

  • कार्यक्रम में राजस्व मंत्री, सांसद एवं विधायक करेंगे शिरकत, बैठक में कार्यक्रम को लेकर की चर्चा, अधिवक्ताओं की अलग अलग कमेटियां बनाकर दी जिम्मेदारिया

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । बार सभागार में वल्लभनगर बार एसोसिएशन की शुक्रवार को बार अध्यक्ष रमेशचंद्र सांगावत के नेतृत्व में जनरल हाउस की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के प्रयासों से उपखंड क्षेत्र वल्लभनगर में प्रदेश की पहली उपखंड स्तर पर भू प्रबन्ध अधिकारी एवं पदेन राजस्व अपील अधिकारी न्यायालय का केम्प कोर्ट खोलने पर एवं न्यायालय परिसर में इंटरलॉकिंग हेतु 1.05 करोड़ रूपये की वित्तिय स्वीकृति जारी करने पर सम्मान समारोह, आरएए कैम्प कोर्ट का लोकार्पण एवं न्यायालय परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम हेतु चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई। यह कार्यक्रम 27 सितंबर को आयोजित होगा। बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत ने बताया कि बैठक में उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिवक्ताओं की अलग-अलग कमेटियां बनाई गई है, जो अपने अपने स्तर पर सारी तैयारियां करेंगे।

बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत ने बताया कि इस कार्यक्रम में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, चित्तौड़गढ़ सांसद व पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी एवं वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी शिरकत करेंगे। साथ ही उदयपुर, मावली, भींडर, कानोड़ के अधिवक्ता व पक्षकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में बारिश को देखते हुए टेंट, भोजन, स्वागत, अतिथियों हेतु मोमेंटो, ड्रोन से पुष्प वर्षा सहित अन्य तैयारियों को लेकर बैठक में रणनीति बनाई गई।

अध्यक्ष सांगावत ने बताया कि भू प्रबन्ध अधिकारी एवं पदेन राजस्व अपील अधिकारी न्यायालय का केम्प कोर्ट की शुरुआत सितंबर माह के अंतिम शुक्रवार 27 सितंबर से हो रही है, जिसका आदेश भी जारी हो चुका है, जिसमें वल्लभनगर, मावली, भींडर एवं कानोड़ क्षेत्र शामिल किए गए हैं। इससे पूर्व लोकार्पण, इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास हेतु कार्यक्रम आयोजित करना बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्तावित किया गया है। बैठक में अधिवक्ता बार अध्यक्ष रमेशचंद्र सांगावत, पूर्व अध्यक्ष अजीत प्रसाद नीमडीया, रमेशचंद्र बडाला, मुकेश डांगी, पूर्व बार अध्यक्ष मुकेश मेनारिया, महासचिव बाबूलाल डांगी, उपाध्यक्ष अनूप पुजारी, वित्त सचिव योगेंद्र माली, मुकेश गोपावत, ललित जैन, पूर्व महासचिव दुर्गेश मेनारिया, गजेंद्रकुमार ओस्तवाल, पुष्पेंद्रसिंह राणावत, भगवान मेनारिया, भूपेंद्र कुमार मेनारिया, अभिमन्यु जाट, पुस्तकालय सचिव सुरेशचंद्र मेनारिया, सचिव कैलाश मेघवाल, नारायण गाडरी, भेरूलाल रावत, शरीफ मोहम्मद, कपिल टांक, लहरीलाल डांगी, हेमंत मेनारिया, राकेश डांगी, चंद्रप्रकाश मेघवाल, नीरज डांगी, अभिषेक मेनारिया, पवन मेनारिया, सूरज मेनारिया सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!