विधायक परमार ने किया जिला स्तरीय प्रतियोगिता का अवलोकन, आज होगा समापन समारोह
डीपी न्यूज नेटवर्क,ऋषभदेव,शुभम जैन । 68वीं जिला स्तरीय 17 से 19 वर्ष छात्रा वॉलीबॉल और हेण्डबॉल प्रतियोगिता में क्वार्टर फाईनल, सेमीफाईनल एवं फाईनल मैच खेले गये। इस दौरान डॉ. दयाराम परमार विधायक खेरवाडा ने फाईनल मैच एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुये खिलाडियों से परिचय किया। उन्होने कहा कि ऋषभदेव में हो रही प्रतियोगिताएं हमेशा से बहुत अच्छी और कुशल प्रबंधन के साथ होती है। इस हेतु मैं लगे हुये पूरी कार्मिकों की टीम को बधाई देता हूं। उन्होने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेलों से ही शरीर में ऊर्जा तथा स्फुर्ति आती है। शिक्षा के साथ साथ खेलो में भी आगे बढ़ाना चाहिए। शिक्षा उपनिदेशक सतीशचन्द्र जैन ने विधायक परमार का स्वागत करते हुये उन्हे सभी मैदान का दौरान करवाते हुए खिलाडियों से परिचय करवाया। इस दौरान उपप्रधान शंकर लाल कलासुआ, प्रेम भोई, महेंद्र मीणा, एसीबीईओ सतीश गांधी, नाथूलाल सालवी, प्रकाश भाणावत, अशोक लुणदिया, दया प्रकाश पहाड़, महावीर नागदा, पन्ना लाल तेली सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता आयोजक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्राचार्य रेणुका थ्योप्लस ने बताया कि सभी कार्यो पर सजगता से किया जा रहा है। किसी भी खिलाडी को कोई भी असुविधा नही हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मैच प्रभारी लालशंकर मीणा वरिष्ठ शारीरिक एवं उमेश पंचाल ने बताया कि वॉलीबॉल 17 वर्ष सेमीफाईनल मैच राउमावि कुंथवास बनाम सेंट ग्रेगोरियस उदयपुर तथा सेन्ट्रल एकेडमी सरदारपुरा बनाम सेंट एन्थॉनी उदयपुर के बीच हुआ जिसमें क्रमशः सेन्ट ग्रोगोरियस एवं सेन्ट्रल एकेडमी सरदारपुरा विजेता रहे। प्रधान निर्णायक हनुमन्त रावल एवं रतनलाल कलाल ने बताया कि वॉलीबॉल 19 वर्ष सेमीफाईनल सांगवा बनाम सेन्ट्रल एकेडमी सरदारपुरा तथा राउमावि रून्डेडा बनाम फतह स्कूल उदयपुर हुआ जिसमें क्रमशः सेन्ट्रल एकेडमी सरदारपुरा एवं राउमाव रून्डेडा विजेता रहे। हेण्डबॉल 17 वर्ष सेमीफाईनल राउमावि माणस बनाम जेतावाडा हुआ। दूसरा सेमीफाईनल सेन्ट एन्थॉनी उदयपुर बनाम राउमावि लीलावास के बीच हुआ जिसमें क्रमशः जेतावाडा और राउमावि लीलावास विजेता रहे। हैण्डबॉल 19 वर्ष सेमीफाईनल राउमावि कंथानिया बनाम राउमावि जेतावाडा हुआ तथा दूसरा सेमीफाईनल राउमावि गोदाणा बनाम द स्कॉलर एरीना उदयपुर के बीच हुआ जिसमें क्रमशः राउमावि जेतावाडा एवं द स्कॉलर एरीना उदयपुर विजेता रहे। हेण्डबॉल 17 वर्ष में तीसरे स्थान सेंट एन्थॉनी उदयपुर तथा 19 वर्ष में कन्थारिया रहे। सभी मैच को पर्यवेक्षक मोहनलाल मीणा, आनन्द कुमार मेहता, सुरेश मीणा तथा शान्तिलाल कलाल के निर्देशन में किया जा रहा है। आज प्रातः 9.30 बजे समापन समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें विजेता टीमों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ-साथ प्रतियोगिता में सहयोग देने वाले भामाशाह एवं सेवानिवृत होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों का अभिनन्दन किया जायेगा।
