माँ हॉस्पिटल में मां वाउचर योजना में निशुल्क होगी सोनोग्राफी गर्भवती महिलाओं को मिलेगा लाभ
डीपी न्यूज नेटवर्क,सलूम्बर,प्रकाश नागदा । राज्य सरकार द्वारा मां वाउचर योजना मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत का सलूम्बर में वरिष्ठ नागरिक पुष्पा देवी जोशी ने फीता काट कर शुभारंभ किया है सलूम्बर में माँ हॉस्पिटल में संचालित योजना के तहत ने योजना का शुभारंभ किया सीएमएचओ डॉ. जेपी बुनकर ने बताया कि सलूंबर के माँ मल्टी हॉस्पिटल में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच की गई इस दौरान ड़ॉ नरेंद्र शर्मा ने मां वाउचर योजना मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का शुभारंभ किया डॉ नरेंद्र शर्मा ने कहा कि सलूम्बर के मां मल्टी हॉस्पिटल में माँ वाउचर सोनोग्राफी जांच की सुविधा उपलब्ध है जहां सोनोग्राफी जांच के लिए डॉक्टर की उपलब्धता नहीं है ऐसे क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ प्रदान किये जाएंगे जिलेभर में मां वाउचर योजना मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए ।
