भींडर दिगम्बर जैन दशा नरसिंहपुरा समाज द्वारा महापर्व राज पर्युषण पर्व समाप्ति पर श्री जी की भव्य रथ यात्रा निकाली 

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । भींडर दिगम्बर जैन दशा नरसिंहपुरा समाज द्वारा महापर्व राज पर्युषण पर्व समाप्ति पर श्री जी की भव्य रथयात्रा  निकाली । रथयात्रा आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर रावली पोल से प्रांरभ हुई । रथ यात्रा में बैंड बाजे एवम ढोल नगाड़े के साथ घोड़ों पर भक्त ध्वज लेकर चल रहे थे । श्री जी को भव्य चांदी की गन्द कोटी पर बिराजमान कर ट्रैक्टर मे नगर भ्रमण करवाया ,रथ यात्रा में एक अन्य चांदी का रथ जिसमें आदिनाथ भगवान बिराजमान थे ।  जिन्हे भक्त पैदल लेकर चल रहे थे । रथयात्रा में सैंकड़ो श्रावक श्राविंकाऐं भजनों की मधुर ताल पर डांडिया खेलते हुए बड़े हर्षोल्लास से चल रहे थे ।  रथ यात्रा रावलीपोल से सदर बाजार,चावड़ा चौक,मोचीवाड़ा, हिन्ता दरवाजा,बाहर के शहर ,रामपाल बस स्टैण्ड से तालाब पर रथ यात्रा विश्राम स्थल पहुंची वंहा श्री जी की फूल माला से आरती भव्य पूजन हुआ ।  सांयकाल यहां भव्य फूल माल आरती के पुण्यार्जक अशोक कुमार दर्शन कुमार अविक हाथी रहे । आरती पश्चात रथयात्रा रावली पोल बाजार पंहूंची जहा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!