विद्यार्थियों को भामाशाह ने स्टेशनरी बांटी 

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के फतेह नगर नगर पालिका क्षेत्र के सनवाड़ के गोज्यारी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के विधार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की।

स्वर्गीय डालचंद माली की स्मृति में उनके पुत्रों महेश, पन्नालाल माली के द्वारा विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को जलपान कराकर स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। संस्था प्रधान पवन कुमार खटीक ने इस पुनीत कार्य के लिए माली परिवार का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर बसंती देवी, लेहरू माली, गोटू माली, रविशा जोशी, सुंदर माली, ललिता जीनगर, विमला जीनगर आदि उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!