59 वी रामदेवरा पैदल यात्रा का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र में गुरुवार को 95 वर्षीय संत भेरू महाराज ने वल्लभनगर तहसील के नवानिया गांव से रामदेवरा की 59वीं पैदल यात्रा शुरू की जिसका मावली आगमन पर गायरी समाज व ग्रामीणों ने स्वागत द्वार लगाकर बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। महाराज ने बताया कि 59 वी बार रामदेवरा ओर 19 बार द्वारकाधीश की पैदल यात्रा कर रखी है। भक्तों ने बताया कि महाराज ने 72 घंटे की समाधि भी ली थी।रात्रि विश्राम मावली शनि मंदिर पर किया गायरी समाज ने तस्वीर भेटकर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
