68वीं जिला स्तरीय 14, 17 एवं 19 वर्षीय खो-खो बालिका वर्ग प्रतियोगिता : तीसरे दिन हुए क्वार्टर, सेमीफाइनल मुकाबले

19 वर्षीय वर्ग में इंटाली ने जायरा को एक पारी व 1 अंक से हराकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता पर किया कब्जा

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । 68वीं जिला स्तरीय 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग खो-खो बालिका वर्ग श्री निरजंन नाथ आचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईण्टाली में चल रही चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल व सेमी फाइनल रोमांचक मुकाबले हुए। इस दौरान दर्शकों की भारी उमड़ी।

प्रतियोगिता सचिव हुक्मीचंद मेनारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में तीसरे दिन सुबह क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए, उसके बाद सेमीफ़ाइनल मुकाबले हुए। 17 वर्षीय के पहला सेमीफ़ाइनल मुकाबला जायरा व लखावली के बीच खेला गया, जिसमें जायरा ने लखावली को हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया, दूसरे सेमीफ़ाइनल में इंटाली ने राजपुरा को हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया। अब आज गुरुवार सुबह इंटाली और जायरा के बीच फ़ाइनल मुकाबला होगा।

केंद्राध्यक्ष मनोज कुमार समदानी ने बताया कि 19 वर्षीय के पहला सेमीफ़ाइनल मुकाबला इंटाली व ढूंढिया के बीच खेला गया, जिसमें इंटाली ने ढूंढिया को हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया, दूसरे सेमीफ़ाइनल में जायरा ने गुड़ा को हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया। दोपहर बाद इंटाली और जायरा के बीच फ़ाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें अंतिम क्षण तक चले मैच में मेजबान इंटाली ने जायरा को एक पारी व 1 अंक से हराकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता पर कब्जा किया।

प्रतियोगिता सचिव हुक्मीचंद मेनारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 वर्षीय में पहला सेमीफाइनल सुखबावड़ी व चुंडावत खेड़ी के बीच खेला, सुखबावड़ी ने मैच जीतकर फ़ाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफ़ाइनल मैच चायला खेड़ा व खड़काया के बीच खेला जा रहा है। अब आज गुरुवार सुबह सुखबावड़ी एवं दूसरे सेमीफाइनल चायला खेड़ा व खड़काया के बीच में से जीतने वाली टीम सुखबावड़ी से फ़ाइनल में भिड़ेगी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!