सॉफ्टबॉल में जूनावास के 2 छात्र व 2 छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन 

भटेवर,डीपी न्यूज नेटवर्क,कन्हैयालाल मेनारिया । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनावास(खेमली) ब्लॉक मावली के 2 छात्र व 2 छात्राओं का सॉफ्टबॉल खेल में राज्य स्तर पर चयन हुआ । शारीरिक शिक्षक अर्जुन सिंह चुंडावत ने बताया कि स्थानीय विद्यालय के रौनक डांगी, लोकेश डांगी, विनिता डांगी तथा संगीता डांगी का तलवंडी, कोटा में हो रही राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में चयन हुआ l प्रतियोगिता में हिस्सा लेने चारों खिलाड़ी उदयपुर जिला टीम के साथ कोटा पहुँच गए हैं।जानकारी देते हुए संस्था प्रधान हिमांशु देपावत ने बताया कि गत दिनों पैराडाइस पब्लिक स्कूल गायरियावास, उदयपुर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चारों खिलाड़ीयो ने शानदार प्रदर्शन किया था।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!