उदयपुर सांसद रावत के खिलाफ भाकपा ने सुरजपोल थाने में दी रिपोर्ट ; सोशल मीडिया पर येचुरी के खिलाफ गलत टिप्पणी करने का आरोप

डीपी न्यूज नेटवर्क,उदयपुर । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने आज उदयपुर के सूरजपोल थाने में एक रिपोर्ट देकर उदयपुर के भाजपा सांसद डॉ मन्नालाल रावत के खिलाफ मुकदमा करने की मांग की। पार्टी के नेताओं ने कहा कि रावत ने माकपा महासचिव स्व.सीताराम येचुरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर भ्रम फैलाने का काम किया है। इधर, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि हमने अपनी ओर से नया कुछ भी शेयर नहीं किया है। माकपा शहर सचिव हीरालाल सालवी ने बताया कि माकपा जिला सचिव राजेश सिंघवी ने सांसद डॉ मन्नालाल रावत के खिलाफ कानूनी कारवाई के लिए पुलिस थाना सुरजपोल में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि रावत ने अपने फेसबुक पोस्ट में सीताराम येचुरी और उनके परिवारजनों के खिलाफ साम्प्रदायिक नफरत फैलाने में लगे है। रिपोर्ट देने वाले राजेश सिंघवी ने कहा कि हम लोग संविधान को मानने वाले है। हमारे सांसद ने भी संविधान की शपथ ली। हमारे लिए धर्म एक व्यक्गित मामला है लेकिन जो टिप्पणी सांसद ने की है वह एक तरह से हमारे समाज में वैमनस्यता फैलाने के लिए की है। हमने सूरजपोल थाने में रिपोर्ट देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सिंघवी ने बताया कि सांसद ने पोस्ट में येचुरी के खिलाफ टिप्पणी करते हुए हिंदू धर्म विरोधी होने से लेकर कई आरोप लगाए है ।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!