उदयपुर पुलिस ने देशी पिस्टल और 5 कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

डीपी न्यूज नेटवर्क,उदयपुर । अंबामाता थाना पुलिस ने देसी पिस्टल और 5 कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इमरान कूंजड़ा गैंग से रंजिश के कारण आत्मरक्षा के लिए चित्तौड़गढ़ से हथियार खरीदने की बात कबूल की है। अब पुलिस हथियार बेचने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है। थानाधिकारी डॉ. हनवंत सिंह ने बताया कि सोमवार रात को हिस्ट्रीशीट के हथियार लेकर फारूख आजम कॉलोनी की तरफ आने की सूचना मिली। पुलिस ने रानी रोड से फारूख आजम कॉलोनी की तरफ आरोपी की तलाश की। श्मशान घाट मार्ग पर फारूख आजम कॉलोनी निवासी मनजुर शाह को दबोचा। तलाशी में उसके पास एक देसी पिस्टल, मैग्जीन और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर देसी पिस्टल और कारतूस जब्त कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की इमरान कूंजड़ा गैंग से दुश्मनी है। वह आत्मरक्षा के लिए वह कुछ समय पहले चिकारड़ा, चित्तौड़ के सिकंदर खान से 25 हजार में हथियार खरीदकर लाया था। पुलिस अवैध देशी पिस्टल बेचने वाले आरोपी की तलाश कर रही है, ताकि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त का खुलासा हो सके

 

 

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!