श्री नीलिया महादेव से 51 किलोमीटर की कलश यात्रा का शुभारंभ कर तीन दिवसीय वृक्षारोपण एवं गोप्रवेश अभियान का शुभारंभ हुआ
डीपी न्यूज नेटवर्क,प्रकाश नागदा,मेहतारेट ।
चित्तौड़गढ़ । मंगलवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा पाक्षिक अभियान एवं अनगढ़ बावजी तीर्थ स्थल पर 1008 वृक्षारोपण के तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस श्री निलिया महादेव से अनगढ़ बावजी परिसर के लिए 51 किलोमीटर की विशेष कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह जानकारी देते हुए श्री नीलिया महादेव गौशाला समिति के सचिव श्री कमलेश पुरोहित ने बताया कि यात्रा में जगत जननी गौ माता के गोबर से बनी हुई महालक्ष्मी, श्री हनुमान जी महाराज एवं लड्डू गोपाल के दर्शन अनेक गांवों में होंगे। निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी एवं कार्यक्ररम के प्रेरक पंडित विष्णु दत शर्मा उपनिदेशक कृषि विपणन ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस अवसर पर सी पी जोशी ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कलश यात्रा में भक्तजन पुष्प वर्षा, स्वागत एवं आरती कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे ।
