कब्जा करने के इरादे से खेती की जमीन पर चलाई जेसीबी,विरोध पर हत्या की धमकी, मामला दर्ज
डीपी न्यूज नेटवर्क,उदयपुर । डबोक थाना क्षेत्र में तीन कृषि भूमि पर कब्जा करने के लिए भूमाफिया ने जेसीबी चला कर पौधे उखाड़ दिए। इन जमीनों पर एसडीओ कोर्ट से स्टे लगा हुआ है। पुलिस के अनुसार बिछावेड़ा, डबोक निवासी गंगा कुंवर, इनकी बहन कमला कंवर और भंवर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि टांक में 2.9300, 0.2300, 0.1400 हैक्टेयर कृषि भूमि है। भीम सिंह, बाबूलाल डांगी, रमेशचंद्र नागदा, योगेश कुमार और केशुलाल ने साजिश कर जमीन की रजिस्ट्री करवा दी। इसकी जांच चल रही है। जमीन पर मावली और वल्लभनगर एसडीओ कोर्ट से स्टे लगा है। फिर भी भीम सिंह ने गत 10 सितंबर को जमीन पर जेसीबी चला कर पौधों को उजाड़ दिया। विरोध पर हत्या की धमकी दी।
