उदयपुर के ऋषभदेव से मंदसौर तक ट्रांसमिशन लाइन, 24 घंटे मिलेगी बिजली,तार टूटे तो ऑटो कट,ऋषभदेव में 765 केवी का नया सब स्टेशन बनेगा
उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । जिले के ऋषभदेव से लेकर मंदसौर तक 121 किमी लंबी 765 केवी ट्रांसमिशन बिजली लाइन का काम शुरू हो चुका है। प्रोजेक्ट में मंदसौर सब-स्टेशन से सिरोही सब-स्टेशन तक लाइन बिछाने के लिए 2 हजार करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इस लिंक के चालू होने से राष्ट्रीय ग्रिड की अंतर क्षेत्रीय बिजली हस्तांत्रण क्षमता करीब 2.2 मेगावाट बढ़ जाएगी। उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध होगी। इस ट्रांसमिशन लाइन का 70% हिस्सा राजस्थान और बाकी 30% हिस्सा एमपी से होकर गुजरेगा। उदयपुर के ऋषभदेव सब-स्टेशन से भींडर, चित्तौड़ जिले के डूंगला, बड़ीसादड़ी, प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी से गुजरती हुई नीमच के जीरण होकर मल्हारगढ़ होते हुए मंदसौर जाएगी। लाइन में नवीनतम तकनीकी उपकरणों, स्वचालन और डिजिटल समाधान से लेस 300 टावर लगेंगे। ऋषभदेव में नए 765 केवी सब-स्टेशन बनेगा ।
