ऋषभदेव : रजत रथ में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले ठाकुर जी,25 फिट ऊंची मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र

ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क,शुभम जैन । जलझूलनी एकादशी पर रजत बेवाण  में विराजित होकर ठाकुर जी नगर भ्रमण पर निकले । शोभायात्रा शाम 4.30 बजे ऋषभदेव निज मंदिर से भंडार धूलेव के जवानों की सलामी के साथ प्रारंभ हुई । शोभायात्रा निज मंदिर से प्रारंभ होकर ऋषभ चौक,जोहरी बाजार, सदर बाजार,नेहरू बाजार होते हुए पटुना चोक पहुंची , जहा 25 फिट ऊंची मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।

मटकी फोड़ कार्यक्रम पश्चात श्री जी की सवारी कृष्ण घाट स्थित कुवारिका नदी पहुंची जहा नवीन जल एवं फलों से पूजा कर नगर प्रमुख नरेंद्र कुमार भंडारी एवं देवस्थान विभाग के गिरीश व्यास ने श्री जी की आरती की । शोभायात्रा के मध्य ऋषभ चौक,सदर बाजार और नेहरू बाजार में भी मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । शोभायात्रा में पाली से आए ढोल ने अपना प्रदर्शन किया । पूजा पाठ पश्चात श्री जी की सवारी कृष्ण घाट से रवाना होकर नेहरू बाजार स्थित बगीचे के राजा के पांडाल में पहुंची जहा श्री पीपा दर्जी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित गणेशोत्सव में भजन कीर्तन में शामिल हुई । भजन कीर्तन पश्चात दर्जी नवयुवक मण्डल ने प्रभावना का वितरण किया । तत् पश्चात ढोल की थाप पर शोभायात्रा 12.45 बजे पुनः ऋषभदेव निज मंदिर पहुंची । शोभायात्रा में चारभुजा नाथ,लक्ष्मीनारायण मंदिर, राम मंदिर,ज्वाला माता मंदिर,वैरागी भक्त मंडल की बेवाण शामिल हुई ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!