68वीं जिला स्तरीय छात्रा वॉलीबॉल व हेण्डबॉल खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारीयां अंतिम चरण में
डीपी न्यूज नेटवर्क,ऋषभदेव,शुभम जैन । उपखण्ड ऋषभदेव में आयोजित होने वाली 68 वीं जिला स्तरीय 17 से 19 वर्ष छात्रा वॉलीबॉल व हेण्डबॉल खेलकूद प्रतियोगिता की व्यापक तैयारियां की जा रही है। आयोजक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ऋषभदेव के प्राचार्य रेणुका थ्योप्लस ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता 16 सितम्बर से 19 सितम्बर तक आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में पूरे जिले के सभी 17 ब्लॉक से लगभग 1000 छात्राएं भाग लेगी। शिक्षा उपनिदेशक सतीशचन्द्र जैन ने बताया कि प्रतियोगिता हेतु विविध समितियों का गठन किया गया जिसमें खेल मैदान प्रभारी, पंजीयन पात्रता जांच, जल व्यवस्था, निमंत्रण, अतिथि स्वागत, बैठक व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, प्रचार-प्रसार व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा एवं अनुशासन, पुरस्कार वितरण, समारोह स्थल सजावट, सांस्कृतिक, मंच संचालन, वित्तीय एवं भामाशाह सम्पर्क इत्यादि समितियों का गठन किया गया। शहरी संकुल प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी प्रकाशचन्द्र भाणावत ने बताया कि प्रतियोगिताएं पीएमश्री श्री केशरियाजी राउमावि ऋषभदेव एवं गुरूकुल ग्राउण्ड में आयोजित की जायेगी।

पंजीयन एवं पात्रता जांच टाउन हॉल ऋषभदेव में किया जायेगा। केन्द्रीय समिति प्रमुख पन्नालाल तेली ने बताया कि खिलाडियों के ठहरने के लिये विद्यानिकेतन, जनजाती आवासीय विद्यालय, किकाभाई धर्मशाला, केशरियाजी धर्मशाला, एमजीजीएस ऋषभदेव में की गई है। खिलाडियों के विश्राम हेतु पूर्व राउप्रावि ऋषभदेव में व्यवस्था की गई है। छात्राओं के भोजन व्यवस्था हेतु चंदन मोती वाटिका में व्यवस्था की गई है। व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु प्रधानाचार्य एवं प्रतिनियुक्त स्टाफ को लगाया गया है। खेल मैदान के प्रत्येक कॉर्ट पर खेल मैदान प्रभारी एवं उनके साथ 5 सदस्यों का दल नियुक्त किया गया है।

उद्घाटन समारोह 16 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे आयोजित किया जायेगा जिसके मुख्य अतिथि मन्नालाल रावत सांसद उदयपुर, अध्यक्ष नानालाल अहारी पूर्व विधायक, विशिष्ट अतिथि सुन्दरलाल भाणावत पूर्व उपजिला प्रमुख, वीरेन्द्र सिंह राठौड तहसीलदार, दुर्गेश रावल अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका, रमेशचन्द्र कोठारी, आरसी कोठारी ग्रुप, नारायणलाल कलासुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष, ओमप्रकाश मीणा लेम्प्स अध्यक्ष, कृष्णचन्द्र शर्मा समाजसेवी और शीतल भाणावत जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा होगें। उद्घाटन कार्यक्रम गुरूकुल ग्राउण्ड ऋषभदेव पर आयोजित किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता में ड्रॉज कार्यक्रम 15 सितम्बर शाम 5 बजे रखा गया है। इससे पूर्व समस्त प्रतिभागियों को योग्यता फार्म मय समस्त दस्तावेज दो प्रतियों में प्रेषित करने होगे। प्रतियोगिता के प्रधान निर्णायक हनुमन्त रावल शारीरिक शिक्षक एवं क्रिडा सचिव रतनलाल कलाल होगेे ।
