राउमावि मेनार में हर्षोल्लास के साथ हिंदी दिवस का मनाया, कविता पाठ, भाषण,एवं निबन्ध लेखन हुए

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेनार में बड़े हर्षोल्लास के साथ हिंदी दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य जालम सिंह सारंगदेवोत ने बताया कि हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में कविता पाठ, भाषण,एवं निबन्ध लेखन करवाए गए। हिंदी व्याख्याता दिलराज सिंह राजावत ने बताया कि सर्वप्रथम माँ सरस्वती के दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रियांशी मेनारिया, लक्षिता ठाकरोत ने हिंदी दिवस पर कविता सुनाई। विद्यार्थी तिरुपति मेनारिया ने हिंदी प्रारम्भिक इतिहास पर अपने विचार प्रस्तुत किए।रौनक, खुशहाली ने कविता पाठ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक पन्ना लाल लोहार ने हिंदी के संवैधानिक प्रावधानो के बारे में जानकारी प्रस्तुत की। व्याख्याता दिलराज सिंह राजावत ने विश्व पटल पर हिंदी के बढ़ते प्रभाव एवं तकनीकी क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग की जानकारी दी। प्रधानाचार्य जालम सिंह सारंगदेवोत ने हिंदी के शुद्व प्रयोग एवं सामान्य जीवन मे इसके प्रयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जालम सिंह सारंगदेवोत ने की। मुख्य अतिथि सुनील गांग तथा विशिष्ट अतिथि पुष्कर राज मेनारिया एवं कौशलेंद्र कुमार रहे। इस अवसर पर पुष्कर राज मेनारिया, कौशलेंद्र कुमार, दिलराज सिंह, चंदा कुमावत, वर्तिका पंजवानी, पन्ना लाल लोहार, निर्मला मेनारिया, रोशन, रमेश जोशी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!