जलझूलनी एकादशी पर्व को लेकर क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर निकली रामरेवाड़ीया,मेनार में भगवान शालिग्राम की प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ ब्रह्म सागर में स्नान करवा पूजा, अर्चना की, महाआरती की

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । उपखंड क्षेत्र वल्लभनगर में मेनार, रुण्डेड़ा, नवानिया, भटेवर, खरसान, बाठरड़ा खुर्द, विजयपुरा, धमानिया, तारावट, करणपुर, महाराज की खेड़ी सहित विभिन्न गांवों में जलझूलनी एकादशी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से ठाकुरजी के बैवाण निकले। ठाकुरजी को सरोवर में स्नान करवाया गया। विभिन्न योग संयोगों के तहत मंदिरों में कई कार्यक्रम हुए। ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक, नवीन पोशाक धारण करवाने के साथ ही जलविहार करवाया गया। ठाकुरजी का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया।

मेनार में भगवान शालिग्राम की प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ ब्रह्म सागर में स्नान करवा पूजा, अर्चना की गई। जल से स्न्नान के बाद अम्बा माता मंदिर प्रांगण के यहां भजन कीर्तन हुए रामरेवाड़ी में बिराजित ठाकुरजी की आरती की गई। गांव में कई स्थानों पर रेवाडी पर पुष्पवर्षा की गई, श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। स्नान कराने के बाद पुनः रेवाड़ी ठाकुरजी मंदिर तक पहुँची, रेवाड़ी निकालते समय हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल के जयकारे से रास्ते गूंज उठे, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

जलझूलनी एकादशी पर इंटाली में विभिन्न मंदिरों से निकली राम रेवाड़ियां 

ईंटाली गांव में विभिन्न मंदिरों से जलझूलनी एकादशी के अवसर पर राम रेवड़ियां निकाली गयी जिसमें श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, श्री चारभुजा मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, हनुमान अखाड़ा, पटेलो के मंदिर प्रमुख रूप से हैं। इन स्थानों से राम रेवड़िया सदर बाजार पानी की कुई वाडीपुरा पंचायत भवन के रास्ते होते हुए सरोवर पहुंचे जहां पर भक्तगणों द्वारा भगवान को झुलाया गया, स्नान कराया। उसके बाद में आरती कर कर प्रसाद वितरण किया गया। वाद्य यंत्रों की धुन पर नाचते गाते भक्ति रस में डूबे हुए भक्तगण भजन कीर्तन करते हुए प्राथमिक विद्यालय रोड शिव घाटी चारभुजा मंदिर पटेलो की मंदिर होते हुए राम रेवड़ियां पुनः लक्ष्मी नारायण मंदिर अखाड़ा मंदिर पहुंची जहां पर महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!