राउमावि सरेकला की 10 छात्राओं व 7 छात्र खिलाड़ियों ने जूडो व कुश्ती में जीते कुल 17 पदक जिला विजेता रहने पर जूडो की एक एवं कुश्ती की 2 छात्रा खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर जाना तय 

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । इस वर्ष सत्र 2024- 25 में आयोजित जिला स्तरीय जूडो एवं कुश्ती प्रतियोगिताओं में राउमावि सरेकला( बड़गांव )की 10 छात्राओं व 7 छात्र खिलाड़ियों ने जूडो व कुश्ती में कुल 17 पदक अपने नाम कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के कुश्ती के दो व जूडो के एक छात्रा खिलाड़ी के जिला विजेता रहने पर कुल तीन छात्रा खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर जाना तय हो चुका है क्योंकि खेल के नियम अनुसार जिला स्तर पर विजेता रहने वाले खिलाड़ी को ही राज्य स्तर पर भेजा जाता है । साथ ही 14 वर्ष कुश्ती में विद्यालय ने टीम चैंपियनशिप में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरेकला बड़गांव के शारीरिक शिक्षक कौशिक चंदा ने बताया कि इस वर्ष आयोजित जूडो एवं कुश्ती की विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताओं में विद्यालय के बालकों ने अनेक उपलब्धियां हासिल की। 14 वर्ष आयु वर्ग की कुश्ती में 36 किलोग्राम वर्ग भर में सपना कुंवर भाटी जिला विजेता रही एवं 41 किलो वर्ग बार में पायल कुंवर सिसोदिया जिला विजेता रही दोनों ही का राज्य स्तर पर चयन किया गया है । इसी प्रकार जुडो खेल में 19 वर्ष आयु वर्ग में 36 किलो भार में राधिका कुमार भाटी जिला विजेता रही जिसका भी राज्य स्तर पर चयन हुआ।

हाल ही 12 सितंबर को ही संपन्न हुई 17 वर्ष आयु वर्ग की कुश्ती में 50 किलोग्राम में खुशी कुंवर भाटी उपविजेता, 36 किलो भार वर्ग में कोमल कुंवर भाटी ,42 किलो वर्ग में विद्या कुंवर भाटी तथा 48 किलो वर्ग में पूनम कुंवर भाटी ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य मनीषा चौधरी के अनुसार अंदर 19 जूडो में 46 किलो कैटेगरी में नितिशा कुंवर ने तृतीय,ग्रीक रोमन अंडर 19 कुश्ती की 55 किलो वर्ग में विनोद गमेती ने तीसरा ,अंदर 19 जूडो में 50 किलो वर्ग में डूंगर सिंह भाटी ने तीसरा , 60 किलो में हरि सिंह देवड़ा ने तीसरा स्थान पर रहे। अंडर 17 जूडो 41 किलो में राधिका कुंवर भाटी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के खेल प्रभारी कौशिक चंदा ने बताया कि विद्यालय के छात्र छात्राओं में से 14 वर्ष आयु वर्ग में कुश्ती में 75 किलो वर्ग में रमेश रेबारी उपविजेता, निर्मल सिंह भाटी 41 किलो में तीसरे स्थान पर तथा करिश्मा कुंवर देवड़ा 36 किलोग्राम में तीसरे स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त 14 वर्ष आयु वर्ग में जूडो खेल में 25 किलोग्राम वर्ग में हेमेंद्र सिंह भाटी तीसरे स्थान पर एवं युवराज सिंह भाटी 30 किलो वर्ग में तीसरे स्थान पर रहा। 14 वर्ष आयु वर्ग में टीम चैंपियनशिप में भी सरेकला विद्यालय तीसरे स्थान पर रहा विद्यालय परिवार द्वारा राज्य स्तर पर चयनित विजेताओ , जिला स्तर पर उपविजेता एवं तृतीय स्थान पर रहे छात्र छात्रा खिलाड़ियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!