जलझूलनी एकादशी पर्व पर ठाकुरजी निकले नगर भ्रमण पर
डीपी न्यूज नेटवर्क,कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । स्थानीय कस्बे में जल झुलनी एकादशी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस उपलक्ष्य में ठाकुरजी का नगर भ्रमण कराया गया। रामरेवाडी निकालते हुए भक्तो ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए नगर को गुंजायमान किया । रेवाडी जब श्यामकनाथ महादेव मंदिर पहुंची जहां जलाभिषेक व दुग्धा अभिषेक जितेन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा, केसर पूजा छबीलाल बुनकर, महाआरती दानवीर सिंह झाला द्वारा की गई। पुजारी अशोक वैष्णव ने बताया की । देवझुलनी एकादशी पर रामरेवाड़ी जागेश्वर महादेव मंदिर के ठाकुर दारे से वाकला आम्बा बस स्टेण्ड से आजाद चौक होली वाटिका बैंक तिराये से श्यामक नाथ महादेव मंदिर पहुंची पुन शोभा यात्रा ठाकुर जी द्वारे पर पहुंची जहां सायंकालीन मे भजन संध्या कार्यक्रम होगा ।
