देवझुलनी एकादशी पर ठाकुर जी की निकाली शोभायात्रा
डीपी न्यूज नेटवर्क,जयसमंद,महेंद्र शर्मा । देवझुलनी एकादशी पर वीरपुरा मे हर वर्ष की भांति ग्रामीणों और नवयुवक मंडल के साथियो ने ठाकुर जी की शोभायात्रा निकाली । शोभायात्रा से पहले पंडित कैलाश आमेटा और ठाकुर जी के पुजारी प्रकाश वैष्णव द्वारा ठाकुर जी की विधिवत विशेष पूजा अर्चना कर पालकी मे विराजमान किया गया उसके बाद शोभायात्रा पुरे गाँव की विभिन्न गलियों से गुजरते हुये गातोड़जी मंदिर पहुँची जहाँ ठाकुर जी की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया । शोभायात्रा के दौरान ग्रामवासियो ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारे लगाते हुये ठाकुर जी के दर्शन कर परिवार की सुख शांति की कामना की और ।
