झलझूलनी एकादशी पर आज निकलेंगी शोभायात्रा, होगा मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन

डीपी न्यूज नेटवर्क,ऋषभदेव,शुभम जैन । वैष्णव नवयुवक मंडल के सरक्षक दयाप्रकाश पहाड़ बताया की आज वैष्णव नवयुवक मंडल द्वारा झलझूलनी एकादशी महापर्व के उपलक्ष में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीजी की सवारी शाम 4:30 निज मंदिर भगवान ऋषभदेव जी के प्रांगण से प्रारंभ होकर मुख्य बाजारों से होती हुई भजन, सत्संग, आनंद उल्लास के साथ पाटूना चौक पहुंचेगी। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रावल ने बताया की पाटूना चोक में लगभग 25 फीट ऊंची मटकी फोड़ प्रतियोगिता का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा , वहा से श्री जी की सवारी कृष्ण घाट पहुंचेगी। जहां श्री जी की पूजा अर्चना , आरती की जाएगी उसके पश्चात सवारी कृष्ण घाट से पुनः रवाना होकर नेहरू बाजार में दर्जी समाज द्वारा आयोजित गणेशोत्सव में भजन कीर्तन किए जाएंगे । दर्जी नवयुवक मंडल द्वारा प्रसाद वितरित किया जाएगा उसके पश्चात शोभायात्रा पुन: रात्रि को 12.45 बजे निज मंदिर केसरिया दरबार पहुुंचेगी। मंडल उपाध्यक्ष दीपक अर्धवी ने बताया ऋषभ चौक, सदर बाजार नेहरू बाजार एवं पाटुना चौक में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । शोभायात्रा में पाली से आए श्रीजी ढोल ग्रुप का विशेष प्रदर्शन होगा ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!