ऋषभदेव : नानी बाई रो मायरो की हुई मनमोहक प्रस्तुति
डीपी न्यूज नेटवर्क,शुभम जैन । ऋषभदेव के नेहरू बाजार स्थित पीपा दर्जी क्षत्रिय समाज नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित बगीचे के राजा के पंडाल में भव्य “नानी बाई रो मायरो” का आयोजन एवम बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पंडित श्याम किशोर त्रिवेदी ने बताया कि बगीचे के राजा की पंकज सोमपुरा के तत्वाधान में विधिवत संगीतमय आरती की गई। तत् पश्चात मंडल द्वारा प्रभावना वितरित की गई । पंडित श्याम त्रिवेदी के निर्देशन में नानी बाई रो मायरो का मनमोहक आयोजन किया गया ।
“पीठी और हल्दी रस्म” 
पंडित श्याम त्रिवेदी ने बताया की सर्वप्रथम सांय 6 बजे सती माता के मंदिर में पार्वती एवम शिवजी को महिलाओं द्वारा मंत्रोचार के साथ में मेंहदी एवम हल्दीरस्म की क्रिया संपन्न हुई । रात्रि ठीक 9 बजे नानीबाई रो मायरो का संगीतमय लोक गीतों की प्रस्तुति से कथा का आयोजन एवम प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री पीपा दर्जी क्षत्रिय समाज नवयुवक मंडल एवम पीपा दर्जी क्षत्रिय समाज महिला मंडल के सभी कार्यकारिणी एवम सदस्य मौजूद थे।

