14 वर्षीय वॉलीबॉल में मेनार के भविष्य एवं 19 वर्षीय साइकलिंग ट्रेक टाइम ट्रायल खेलकूद में रोहित मेनारिया का राज्य स्तर पर हुआ चयन
डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । 68वी माध्यमिक/उच्च माध्यमिक जिला स्तरीय 17 व 14 वर्षीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता गोडानकला बडगांव ब्लॉक, उदयपुर में 8 से 12 सितंबर तक आयोजित हुई, जिसमें 14 वर्षीय छात्र वर्ग में राउमावि मेनार वॉलीबॉल की टीम सेमीफाइनल में पहुँची। शारिरिक शिक्षक चंद्रशेखर मेनारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मेनार के भविष्य मेनारिया का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। जिसका प्रशिक्षण 13 से 16 सितंबर तक वेदप्रिया विद्यापीठ, भटेवर में चल रहा है और 17 से 23 सितंबर तक तरुण राउमावि पंडितजी की ढाणी, ओशिया, जोधपुर ग्रामीण में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उदयपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेगा।
वही 68वी माध्यमिक/उच्च माध्यमिक जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय साइकलिंग ट्रेक टाइम ट्रायल खेलकूद प्रतियोगिता द स्टडी सी. सै. स्कूल, बड़ी, उदयपुर में 8 से 12 सितंबर तक आयोजित हुई। शारिरिक शिक्षक चंद्रशेखर मेनारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मेनार के रोहित मेनारिया का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। जिसका प्रशिक्षण 13 से 16 सितंबर तक द स्टडी सी. सै. स्कूल, बड़ी, उदयपुर में चल रहा है और 17 से 23 सितंबर तक जयपुर इंटरनेशनल स्कूल इंडिया गेट सीतापुरा, जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उदयपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेगा। दोनो बच्चों को प्रधानाचार्य जालम सिंह सारंगदेवोत ने बधाई दी।
