ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार ने आरसेटी संस्थान का अवलोकन किया

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार सुश्री तनुजा ठाकुर खलखो ने उदयपुर में आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित आरसेटी संस्थान के ऋषभदेव स्थित गैर आवासीय केन्द्र का दौरा कर अवलोकन किया ।अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट और घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी ट्रेडों में चल रहे बैचों के प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की एवं फीडबैक लिया ।साथ ही उन्होंने संस्थान द्वारा प्रशिक्षित कुछ सफल उद्यमियों से भी मुलाकात की एवं उनकी सफलता की यात्रा को सुना एवं सराहा । उन्होंने सुव्यवस्थित प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सुविधा संपन्न परिसरों को देख कर संतुष्टि व्यक्त की। यात्रा के दौरान आईसीआईसीआई आरसेटी संस्थान से संयुक्त निदेशक अमर दीक्षित, प्रशिक्षण समन्वयक कौशलेन्द्र सिंह रघुवंशी एवं टीम, राजीविका की टीम, आरसेटी के राजस्थान राज्य के निदेशक राम बाबु लाल गुप्ता और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!