कलेक्ट्रेट के सामने अर्धनग्न हालत में युवक ने किया हंगामा,सड़क पर बेरीकेट्स लगाकर रास्ता रोका,पुलिस ने हिरासत में लिया
डूंगरपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । कोतवाली थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के सामने अर्धनग्न हालत में एक युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक ने सड़क पर बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी उसकी हरकतें देखता रहा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक मानसिक तौर बीमार बताया जा रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार रात के समय उदयपुर रोड पर एक युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक ने कलेक्ट्रेट के सामने रखे हुए बैरिकेड्स खींचकर बीच सड़क पर लगाकर रास्ता बंद कर दिया। वह गाली गलौच कर हंगामा करता रहा। इस दौरान मौजूद एक पुलिसकर्मी भी बदमाश युवक की हरकतें देखता रहा। वहीं, युवक को हंगामा करता देख आने-जाने वाले लोग भी सहम गए। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर अर्धनग्न हालत में हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं, सड़क पर रखे बैरिकेड्स को भी हटाकर रास्ता खुलवाया। थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया की हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में लिया है। युवक मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। उसके परिजनों का भी पता लगाया जा रहा है।
