आरएए केम्प कोर्ट के लोकार्पण, न्यायालय परिसर में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य के शिलान्यास हेतु बार एसोसिएशन वल्लभनगर की हुई जनरल हाउस की बैठक
बैठक में कार्यक्रम को लेकर की चर्चा, अधिवक्ताओं की अलग अलग कमेटियां बनाकर दी जिम्मेदारिया
बांसडा,डीपी न्यूज नेटवर्क । बार सभागार में वल्लभनगर बार एसोसिएशन की बुधवार को जनरल हाउस की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के प्रयासों से उपखंड क्षेत्र वल्लभनगर में प्रदेश की पहली उपखंड स्तर पर भू प्रबन्ध अधिकारी एवं पदेन राजस्व अपील अधिकारी न्यायालय का केम्प कोर्ट खोलने पर एवं न्यायालय परिसर में इंटरलॉकिंग हेतु 1.05 करोड़ रूपये की वित्तिय स्वीकृति जारी करने पर सम्मान समारोह, आरएए कैम्प कोर्ट का लोकार्पण एवं न्यायालय परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम हेतु चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई। बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत ने बताया कि बैठक में उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिवक्ताओं की अलग-अलग कमेटियां बनाई गई है, जो अपने अपने स्तर पर सारी तैयारियां करेंगे। वही विधायक वल्लभनगर उदयलाल डांगी को भी इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया गया है।
अध्यक्ष सांगावत ने बताया कि भू प्रबन्ध अधिकारी एवं पदेन राजस्व अपील अधिकारी न्यायालय का केम्प कोर्ट की शुरुआत सितंबर माह के अंतिम शुक्रवार 27 सितंबर से हो रही है, जिसका आदेश भी जारी हो चुका है, जिसमें वल्लभनगर, मावली, भींडर एवं कानोड़ क्षेत्र शामिल किए गए हैं। इससे पूर्व लोकार्पण, इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास हेतु कार्यक्रम आयोजित करना बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्तावित किया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, पन्नालाल मारू ने बताया कि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के प्रयासों से वर्तमान सरकार द्वारा अधिवक्ताओं की इस मांग को बजट में पूरा किया गया है, इससे अब क्षेत्र के गरीब एवं आदिवासी किसानों को सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो सकेगा। वल्लभनगर क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि बताया तथा कहा कि यहां के अधिवक्ताओं को पक्षकारों को न्याय दिलाने के लिए बाहर जाना पड़ता था अब बाहर के अधिवक्ता भी यहां पहुंचेंगे। जिससे चारो अदालतों से होने वाले निर्णय की अपील वल्लभनगर में सुनी जा सकेगी।
बैठक में यह रहे अधिवक्ता मौजूद
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, पन्नालाल मारू, डालचंद पोखरना, बार अध्यक्ष रमेशचंद्र सांगावत, पूरणमल जैन, पूर्व अध्यक्ष अजीत प्रसाद नीमडीया, रमेशचंद्र बडाला, राजमल मेनारिया, मुकेश डांगी, नारायणलाल जाट, महासचिव बाबूलाल डांगी, वित्त सचिव योगेंद्र माली, मुकेश गोपावत, ललित जैन, पूर्व महासचिव दुर्गेश मेनारिया, पूर्व अध्यक्ष धनराज डांगी, गजेंद्रकुमार ओस्तवाल, पुष्पेंद्रसिंह राणावत, श्रवण कुमार पोखरना, भगवान मेनारिया, भूपेंद्र कुमार मेनारिया, अभिमन्यु जाट, उपाध्यक्ष अनूप पुजारी, पुस्तकालय सचिव सुरेशचंद्र मेनारिया, सचिव कैलाश मेघवाल, नारायण गाडरी, शरीफ मोहम्मद, इकबाल मोहम्मद, मकबूल अहमद, कपिल टांक, मुकेश मेनारिया, लहरीलाल डांगी, शांतिलाल डांगी, हेमंत मेनारिया, राकेश डांगी, रौनक कोठारी, चंद्रप्रकाश मेघवाल, जितेंद्र साहू, प्रवीण पोखरना, दिनेश सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।
