हिंदी सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय में श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन
डीपी न्यूज नेटवर्क
ऋषभदेव,शुभम जैन । विवेकानंद केंद्र विद्यालय, ऋषभदेव में विश्व बंधुत्व दिवस एवं हिंदी सप्ताह के अंतर्गत एक विशेष आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विवेकानंद सभागार में एक विशेष प्रार्थना सभा के साथ शुरू हुआ, जिसमें छात्रों ने विश्व बंधुत्व और एकता पर आधारित समुह गीत कक्षा छठी के छात्रों ने प्रस्तुत किया। इसके साथ ही “यूनिटी वॉक” का आयोजन भी हुआ, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर सहभागिता की। संस्कृत शिक्षक तरुण त्रिवेदी ने विश्व बंधुत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया किविश्व बंधुत्व का सीधा अर्थ है पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखना, जहाँ न जात-पात, धर्म, भाषा, रंग या देश की दीवारें हों।भारत की प्राचीन सोच “वसुधैव कुटुम्बकम्” इस विचार का सार है, जिसका मतलब है कि पूरी धरती ही हमारा परिवार है।आज जब हम विभाजन, संघर्ष, और युद्धों के दौर से गुजर रहे हैं, तब विश्व बंधुत्व का महत्व और बढ़ जाता है।यदि हम इस भावना को अपनाते हैं तो आपसी सद्भावना, शांति और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे विश्व एक बेहतर जगह बनेगा।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो भाषण का प्रस्तुतीकरण था, जिसे छात्र नैतिक जोशी ने स्वामी विवेकानंद के रूप में उत्साहपूर्वक प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने एकता, भाईचारे और विश्व शांति का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विश्व बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिज्ञा भी की। संचालन सांची कलाल ने किया।
हिंदी सप्ताह के तीसरे दिन कक्षा पहली से दसवीं तक के छात्रों के लिए श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी हिंदी भाषा दक्षता का प्रदर्शन किया।
