डूंगरपुर प्रभारी मंत्री खराड़ी ने अधिकारियों को लगाई फटकार : कहा – पूरी जानकारी के साथ आते नहीं हो, फिर बगले झांकने लगते हो

डूंगरपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी बुधवार को डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। प्रभारी मंत्री खराड़ी ने जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रभारी मंत्री ने बजट घोषणाओं के कार्यों की प्रगति के साथ विभागवार योजनाओं की समीक्षा की। वहीं, अधूरी जानकारी के साथ आए अधिकारियों को फटकार लगाई।

जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक में जिला प्रमुख सूर्या अहारी, जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, सागवाडा प्रधान ईश्वर चरपोटा, गलियाकोट प्रधान सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने पहले बजट घोषणा के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। डूंगरपुर नगरपरिषद द्वारा अभी तक शिल्पग्राम की भूमि फाइनल नहीं करने पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं, नहरों की मरम्मत मामले में सही जानकारी नहीं देने पर सिंचाई विभाग के एसई फूल सिंह मीणा को फटकार लगाई। साथ ही अधिकारियों को कहा की पूरी जानकारी के साथ आते नहीं हो और फिर बगले झांकने लगते हो। उन्होंने अधिकारियों को पूरी जानकारी के साथ बैठक में आने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में मंत्री ने बजट घोषणा के कार्यों की भूमि आवंटन, उनके शिलान्यास की तैयारियों के सम्बन्ध में भी निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी मंत्री ने मौसमी बीमारियों, बारिश के दौरान टूटी सड़कों, अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली। बारिश के बाद टूटी सड़कों के मरम्मत के प्रस्ताव जल्द भिजवाने के निर्देश दिए, साथ ही अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रो में जल्द गिरदावरी के निर्देश दिए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!