गणेशोत्सव के चौथे दिन विराट भजन संध्या का आयोजन : घाटा वाली मां ,हेला पे हेला भजनों पर झूमे भक्त

डीपी न्यूज नेटवर्क 

ऋषभदेव,शुभम जैन । पीपा दर्जी क्षत्रिय समाज नवयुवक मंडल के द्वारा आयोजित 10 दिवसीय बगीचे के राजा गणेसोत्श्व के चौथे दिन विराट भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे समाज के मुकेश टेलर ,प्रिंस और भूपेश टेलर ने बताया कि बगीचे के राजा के गायक जीतेश व्यास और उनकी टीम ने संगीत के सुरों से आरती करवाई, उसके पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।

पंचाल समाज नवयुवक मण्डल अध्यक्ष मनोज लोहार और टेलर समाज के प्रदीप टेलर ने बताया कि आज चौथे दिन विराट भजन संध्या का आयोजन दर्जी नवयुवक मंडल द्वारा किया गया है , जिसके मुख्य आयोजक पंचाल नवयुवक मंडल हे। उदयपुर से पधारे भजन गायक अनंत लोहार ने अपनी प्रस्तुतियां दी। अनंत लोहार ने भगवान गणेश के भजन सुनाकर सभी श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया । भजन गायक लोहार ने आगे घाटा वाली मां, हेला पे हेला आदि भजन गाकर पूरा पांडाल भक्तिमय कर दिया ।

महिला मंडल के बबली टेलर और सुनीता टेलर ने बताया कि महिलाएं सभी एक जैसे ग्रीन वस्त्र पहन कर पंडाल में आई थी जो भजनों का आनंद ले रही थी। महिला मंडल में लाली टेलर ,रिंका टेलर,आशा टेलर,ज्योति टेलर,शारिका टेलर आदि महिलाओं ने गरबा रास भी किया । कार्यक्रम में कमलेश टेलर, महेश टेलर,विपिन टेलर,विनोद टेलर ,निलेश टेलर एवम सेकडो श्रद्धालु और समाज जन उपस्थित थे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!