पर्युषण पर्व के चौथे दिन उत्तम शौच पर्व मनाया,पाप नाशनम शिविर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब : मन व तन को निर्मल बनाओ, जीवन सफल हो जाएगा – आचार्य पुलक सागर
डीपी न्यूज नेटवर्क
ऋषभदेव,शुभम जैन । पर्यूषण पर्व के उपलक्ष में चल रहे शिविर में दिगंबर जैन दशा नरसिंह पूरा समाज द्वारा भट्टाराक यश कीर्ति गुरुकुल सभागार में चौथे दिन भारत गौरव राष्ट्र संत आचार्य पुलक सागर जी के निर्मल सानिध्य में उत्तम शौच पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।

श्री दिगम्बर जैन समाज के धर्म मंत्री मुकेश गांधी , सह मंत्री हेमन्त कुमार भंवरा ने बताया कि गुरुकुल प्रांगण में चल रहे दस दिवसीय पाप नाशनम शिविर में शिविरार्थियों ने श्रद्धा पूर्वक संगीतकार उमेश जैन द्वारा गाए भजनों से भक्तिमय माहौल में पूजा, अर्चना एवम महा शांतिधारा कर परिवार में सुख की कामना की। आज के राजा भरत चक्रवती व महाशांतिधारा करने का सौभाग्य एवम सांयकालीन आरती का लाभ महावीर प्रसाद नोगामा परिवार को प्राप्त हुआ।

श्री दिगंबर जैन तीर्थ रक्षा कमिटी के महामंत्री प्रद्युमन भवरा ने बताया कि सांयकाल में बड़े मंदिर जी में श्री दिगम्बर जैन समाज के द्वारा वेदी पर मंडप (साथिया)भरा जाता हे ,जिसमे जैन विद्यालय के अध्यक्ष दिलीप भाणावत, आशीष वाणावत, मनीष कोठारी, ऋषित बोहरा, समाज के सदस्य अशोक किकावत आदि सदस्य उपस्थित थे। पुलक मंच के महामंत्री भानु गनोडिया ने बताया कि गुरुकुल सभागार में चल रहे शिविर में शिविरार्थियों ने भक्तिभाव से पूजा अर्चना की । गुरुदेव आचार्य पुलक सागर जी महाराज को जिनवाणी और शास्त्र भेट किया गया जिसका सौभाग्य मुंबई निवासी सुरेशचंद्र रजनी की पालिया को प्राप्त हुआ ।

इस अवसर पर गुरुदेव ने कहा की चार कषाय क्रोध, मान ,माया,और लोभ हे। क्रोध से ब्रेनहेमरेज, अकड़ के चलने से अटैक,मायाचारी करोगे तो पैरालिसिस और ज्यादा लोभ करोगे तो कोमा में चले जाओगे । चार कषाय करने से मन ही नही तन भी खराब होता हे। उन्होने कहा कि जीवन में यदि आनंद हो तो आसपास कभी कषाय नही आएगा ,जैसे भगवान की प्रतिमा हस्ती हे वैसे जीवन में हस्ते रहो मुस्कुराते रहो। गुरुदेव ने कहा की आज उत्तम शौच का पर्व है मन को निर्मल बनाने का प्रयास करें। शिविर की कक्षाएं ठीक 4 बजे शुरू की गई 6.30 बजे भगवान की आरती की गई । जैन महिला मंडल की आभा किकावत ने बताया कि सांयकालीन आरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमे पारसनाथ भगवान के कमठ का उपसर्ग दर्शाया गया, इसमें पंचकल्याणक के दृश्य भी दिखाए गए।

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, महामंत्री प्रदीप कुमार जैन, गुरुकूल ट्रस्ट महामंत्री सुन्दर लाल भाणावत , कवि बलवंत जैन बल्लू , सचिन गांगावत, रमेश पंचोली, करुणेश गंगावत, राकेश वाणावत, राकेश कुमार सुन्दरोत, सुषमा पंचोली, महिला मंडल अध्यक्ष महालक्ष्मी पंचोली, महामंत्री मंजू देवी भंवरा , वासुमति भंवरा, शांतिलाल वानावत, हेमन्त कुमार (जवेरचंदजी) भाणावत, शीतल भाणावत, गौरव वालावत , हेमंत कुमार अकोत, तरुण क्रांति मंच, आदिनाथ एकता मंच , समाज के वरिष्ठ सदस्य, नवयुवक मंडल के साथी, महिला मंडल के सदस्य सहित सेकडो श्रद्धालु, भक्तजन मौजूद थे ।
