विद्यालय में मातृ सम्मेलन आयोजित हुआ।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को मातृ सम्मेलन मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति संगीता पुजारी ने की, विशिष्ट अतिथि विजेश पालीवाल, मुख्य अतिथि विद्या भारती संस्थान उदयपुर के सचिव महोदय कालू लाल चौबीसा का पाथेय प्राप्त हुआ। स्वागत गणेश गुर्जर और श्रीमति नीलम त्रिपाठी ने किया , परिचय प्रधानाचार्य सुरेश कुमार आमेटा करवाया। कार्यक्रम में बताया कि माता ही बच्चो के सर्वांगीन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर मेहंदी और कुर्सी रेस प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमे सभी माताएं और बहिनों ने भाग लिया।
